दीपावली की रात महिला ने अज्ञात कारण से लगाई फांसी — भारत संपर्क

0
दीपावली की रात महिला ने अज्ञात कारण से लगाई फांसी — भारत संपर्क




दीपावली की रात महिला ने अज्ञात कारण से लगाई फांसी –





































पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोन्धरा में रहने वाले किसान जनक राम केवट की दीपावली काली हो गई। उसकी पत्नी की लाश फांसी पर लटकती हुई मिली। 50 वर्षीय जनक राम केवट पेशे से किसान है। उसकी 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीबाई ने नरक चतुर्दशी के दौरान पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की। खाना खाने के बाद जनक राम अपने बच्चों को लेकर ग्राम बहतरात में गम्मत देखने चला गया। घर में जनक राम की 16 साल की बेटी अपनी मां के साथ मौजूद थी। रात करीब 2:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो मां बिस्तर पर नहीं थी। मां को ढूंढते हुए वह दूसरे कमरे में गई तो बरामदे में म्यार पर लक्ष्मीबाई का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घर लौटने पर जनक राम को इसकी जानकारी हुई। अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का अनुमान है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। महिला ने खुदकुशी क्यों की पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है।



error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनाडा, UK-US में पढ़ाई के सपने को झटका, स्टूडेंट्स वीजा में 25% से ज्यादा गिरावट| नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 Points Table: जीतकर भी नहीं बदला मुंबई इंडियंस का हाल, सनराइजर्स ह… – भारत संपर्क| वैदिक या हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न विवाह वैध,इलाहाबाद HC ने कहा, विवाह स… – भारत संपर्क| बिहार में 24 घंटे भारी बारिश, आएगा आंधी-तूफान; इन 25 जिलों के लिए अर्लट…