नगर निगम से मकान न मिलने से परेशान महिला हाथ में पेट्रोल और…- भारत संपर्क

0
नगर निगम से मकान न मिलने से परेशान महिला हाथ में पेट्रोल और…- भारत संपर्क

बिलासपुर के कलेक्ट्रेट में सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी बुधवार दोपहर अचानक एक महिला अपने हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर वहां आत्मदाह करने पहुंच गई। इसकी भनक लगते ही वहां हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों, खास कर महिला पुलिसकर्मी ने उसके हाथ से पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस छीनकर उसे शांत कराया।

रोते बिलखते महिला ने बताया कि नगर निगम ने उसका घर तोड़ दिया है और बदले में उसे मकान भी नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण वह ₹4000 के किराए के मकान में रह रही है। चांटीडीह में रहने वाली लक्ष्मी रजक के अनुसार वह झाड़ू पोछा कर जीवन यापन करती है। चांटीडीह में उसका अपना मकान था। हाल ही में नगर निगम ने अतिक्रमण और अवैध कब्जा बता कर उसके मकान को भी तोड़ दिया। महिला ने बताया कि मकान तोड़ते समय हितग्राहियों को नगर निगम द्वारा अटल आवास में मकान आवंटित किया गया था लेकिन उसे मकान नहीं दिया गया है। जिन लोगों को मकान दिया गया है उन्होंने अपने घरों को किराए पर दे दिया है, जहां वह खुद ₹4000 महीना किराया देकर रह रही है ।

लक्ष्मी रजक ने बताया कि उसके पास आत्मदाह करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, इसलिए वह बुधवार को बोतल में पेट्रोल और माचिस लेकर कलेक्ट पहुंची थी। पुलिस ने उससे पेट्रोल छीनकर उसे शांत कराया और संबंधित अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिलाया। महिला ने कहा कि उसे अगर मकान नहीं मिलता है तो वह आत्महत्या कर लेगी,
हालांकि जिस वक्त चांटी डीह का अवैध कब्जा हटाया गया था उस वक्त दावा किया गया था कि सभी प्रभावितों को अटल आवास में मकान आवंटित किया जा चुका है। हो सकता है कि यह महिला किराए पर रहती हो। इस कारण से उसे मकान न मिल पाया हो, लेकिन लक्ष्मी रजक दावा कर रही है कि वह जिस मकान में रहती थी वह उसका ही था, इसलिए यह जांच का विषय है कि सच्चाई क्या है। बुधवार को तो पुलिस ने महिला को आत्मदाह से बचा लिया लेकिन उसके जैसे तेवर है उससे लगता है कि वह कभी भी कोई आत्मघाती कदम उठा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MP: मंत्री जी को BJP विधायक ने अपने हाथों से खिलाई पानीपुरी, कहा- 3 से ज्या… – भारत संपर्क| एयर राइफल में संजय और संजना बेरीवाल ने फिर मारी बाजी, हर साल जीतती है ये निशानेबाज… – भारत संपर्क न्यूज़ …| SBI PO 2024 का नोटिफिकेशन कब होगा जारी, कौन कर सकता है अप्लाई, क्या होनी चाहिए…| रामायण से जुड़ेगी ‘सिंघम अगेन’ की कहानी, बाजीराव बनकर श्रीलंका जाएंगे अजय देवगन – भारत संपर्क| *छत्तीसगढ़ में खुले शासकीय नौकरियों के द्वार, छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न…- भारत संपर्क