महिलाओं ने ममता और शेख शाहजहां का फूका पुतला, संदेशखाली घटना…- भारत संपर्क

0
महिलाओं ने ममता और शेख शाहजहां का फूका पुतला, संदेशखाली घटना…- भारत संपर्क




महिलाओं ने ममता और शेख शाहजहां का फूका पुतला, संदेशखाली घटना पर जताया आक्रोश – S Bharat News























पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया महिलाओं का यौन उत्पीड़न और उनके साथ हुई बर्बरता मामले में बंगाल सरकार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं बीजेपी भी इस मामले को लेकर ममता बनर्जी पर आक्रामक रुख अख्तियार की हुई है यही वजह है कि भाजपा पूरे प्रदेश भर में ममता सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रही है आज बिलासपुर जिले में भाजपा महिला और युवा मोर्चा के कार्यक्रताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रदेशन किया पुराना बस स्टैंड स्थित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में हुए इस प्रदर्शन में मस्तूरी के पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि ममता सरकार की प्रकृति शुरू से ही अराजक रही है प्रदेश में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण प्राप्त का सीधा संबंध हिंसा अवैध व्यापार महिलाओं के उत्पीड़न ओर हिंसा से रहा है संदेशखाली की घटना सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि यह बड़े ही शर्म की बात है कि जिस प्रांत में एक महिला मुख्यमंत्री है उसी प्रांत में महिलाओं के प्रति घिनौने कृत्य किए जा रहे हैं।

पूर्व महापौर किशोर राय ने कहा कि महिलाओं के अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाला बेखौफ होकर अपराध करता रहा अपराध पर अपराध किए और ममता दीदी उन्हें सत्ता की संरक्षण देती रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा जयश्री चौकसे ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार अपराधियों पर कार्यवाही करने में 55 दिन लगा दिए महिलाए चीखती रही न्याय की गुहार लगाते रही पर दीदी जानबूझकर मौन रही तमाशा देखती रही युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि मानवता को लज्जित करने वालीं इस घटना को लेकर समूचा विपक्ष मौन है सालो से अनगिनत महिलाओं का यौन उत्पीड़न होता रहा आरोपी सत्ता संरक्षण में बेखौफ अपने गलत मंसूबों को अंजाम देता रहा आदिवासी दलित महिलाओं के मानवाधिकार को नजरंदाज किया गया ऐसे मौके पर विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ और तुष्टिकरण की क्षुद्र राजनीतिक संभावना तलाश रही है इस अवसर पर पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी किशोर राय पूजा विधानी जयश्री चौकसे निखिल केशरवानी कृष्ण कुमार कौशिक प्रकाश सूर्या दाऊ शुक्ला चांदना गोस्वामी मीना विश्वकर्मा शोभा कश्यप मनीषा नंदी किरण सिंह स्मृति जैन अवधेश अग्रवाल तिलक साहू विक्रम सिंह मकबूल अली सिकंदर खान उमेश यादव उमेश यादव बी आर महोबिया पुनीता डहरिया गौरी गुप्ता सुधा गुप्ता रूपाली गुप्ता सुनीता साहू डा रजनीश पांडे प्रकाश यादव सन्नी केशरी गौरी गुप्ता वैभव गुप्ता मोनू रजक महर्षि बाजपेई ऋषभ चतुर्वेदी अंकित पाल इशू गुप्ता टिका साहू कुंदन दीवान सोनू चत्रपाल चिंटू शर्मा मनीष पाठक साहिल कश्यप अंचल दुबे संदीप यादव संस्कार सोनी अशोक राजपूत विवेक यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*शादी का झांसा दे युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया शादी से…- भारत संपर्क| CM योगी ने EWS कोटे से बाची का कराया था दाखिला, अब वह ड्रेस-किताबों के लिए…|   रायगढ़ जिले में अब तक 349.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज – भारत संपर्क न्यूज़ …| मुख्यमंत्री साय से यादव समाज के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात – भारत संपर्क न्यूज़ …| इजराइल हमारा देश छीन रहा… ईरान के बाद इस खूबसूरत देश का नेतन्याहू पर आरोप – भारत संपर्क