महिलाओं ने गांव में की पूर्ण शराबबंदी की मांग- भारत संपर्क

0

महिलाओं ने गांव में की पूर्ण शराबबंदी की मांग

कोरबा। महिलाएं शराबबंदी की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने बताया कि गांव में अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। पसरखेत से महिलाएं शिकायत लेकर मुख्यालय पहुंची थी। उनका कहना है कि पसरखेत पंचायत के धौरा भांठा, पसरखेत और छिंदकोना में पूर्ण शराबबंदी की जाए। महिलाओं ने बताया कि, खुलेआम शराब बिकने के कारण छोटे बच्चे भी शराब पीने लगे हैं। इसके अलावा शराबी लोग महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।महिलाओं ने कहा क‍ि हमें शराब के कारण बहुत परेशानी हो रही है। हमारे बच्चे शराब पी रहे हैं और उनकी सुरक्षा को खतरा है। हमें शराब बंदी की जरूरत है।महिलाओं ने शासन-प्रशासन से शराब बंदी की मांग की है, ताकि गांव में शांति का माहौल बना रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लड़की के पीछे पड़ा सांप, 41 बार डसा, हर बार बच गई जान… गजब है कहानी – भारत संपर्क| बिहार कला पुरस्कार के लिए 52 कलाकारों का चयन, 24 सितंबर को होंगे सम्मानित| Raigarh: महाराजा अग्रसेन के दान धर्म के मार्ग का अनुशरण कर रहा अग्र समाज :- जीवर्धन… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Grand Masti 12 Years: बॉलीवुड की इस फिल्म को भूलकर भी फैमिली के साथ ना देखें…… – भारत संपर्क| 300 के पार इंग्लैंड, T20I में पहली बार बना इतना बड़ा स्कोर, टूटा गया टीम इं… – भारत संपर्क