पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में भाजपा की महिला नेत्रियों…- भारत संपर्क

0
पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में भाजपा की महिला नेत्रियों…- भारत संपर्क




पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में भाजपा की महिला नेत्रियों ने निकाला मौन कैडल मार्च – S Bharat News























पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से हुई बर्बरता मामले में अब छत्तीसगढ़ से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है कोलकाता मेडिकल कालेज में महिला डॉक्टर से
रेप और हत्या के विरोध में भाजपा की महिला नेत्रियों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर घटना पर नाराजगी जताई इसी तारतम्य में आज बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने शहर के मुख्य मार्गों पर मौन कैंडल मार्च निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया भाजपा की नेत्रियों ने भाजपा कार्यालय से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक तक मौन रैली निकालकर पीड़ित महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मार्च के माध्यम से महिला मोर्चा ने न्याय की मांग करते हुए पीड़िता के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाने की आवाज उठाई। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा
पश्चिम बंगाल में डॉक्टर लड़की की अमानुष अत्याचार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक आम घर की मासूम बच्ची के साथ वहां रेप किया गया पुलिस जांच नहीं कर रही थी तो वहां के नागरिकों को सड़कों पर उतरना पड़ा। अंत में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप किया और सीबीआई को जांच करनी पड़ी। पश्चिम बंगाल के लोग आधी रात को सड़कों पर उतरे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी वहां झुकना पड़ा भाजपा नेत्री पूजा विधानी ने कहा सबसे पहले ‘इंडी’ मोर्चे का कड़ी विरोध होना चाहिए। झाडू के सभी नेता इस केस में बंद हैं। बारामती की बड़ी बहन सुप्रिया सुले कहती है कि देश में ऐसी घटनाएं होती हैं। इसमें बड़ा क्या है? बड़ी बहन, आप पर शर्म आनी चाहिए जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा देश में लड़की हमारे लिए महत्वपूर्ण है। तो चाहे वो मणिपुर की हो या उत्तर प्रदेश की। देश के गृहमंत्री अमितभाई शाह मणिपुर हिंसा के दौरान भी चर्चा के लिए तैयार थे। बता रहे थे सरकार क्या कर रही है तो ‘मोहब्बत की शॉप’ के ‘इंडी’ फ्रंट के मालिक राहुल गांधी और विपक्ष के नेता सभागार से निकल गए श्रीमती चौकसे ने कहा इन्हे जनता से कोई सरोकार नहीं है इन्हे तो बस संविधान की राजनीति करनी है इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश,जिला मंडल के कार्यकर्ता सहित सामाजिक संगठन की महिलाएं की उपस्थिति रही।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*वनों में क्रूस गाड़ कर कब्जा कर रहे मिशनरी:गणेश राम, डीलिस्टिंग रैली में…- भारत संपर्क| हैवी मील लेने के बाद ये काम जरूर करती हैं सारा तेंदुलकर, जानें इसके फायदे और…| सीपत पुलिस ने स्कूल चोरी का किया खुलासा, आरोपी व अपचारी बालक…- भारत संपर्क| जलती गाड़ियां, सील बॉर्डर और बेखौफ Gen-Z… नेपाल की खौफनाक तस्वीरें बयां करती TV9 की… – भारत संपर्क| IND vs UAE Playing 11: यूएई के खिलाफ भारत का हैरान करने वाला फैसला, संजू सै… – भारत संपर्क