स्व सहायता समूह की महिलाओं ने रैली और दीवार लेखन के जरिए…- भारत संपर्क

0
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने रैली और दीवार लेखन के जरिए…- भारत संपर्क

बिलासपुर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के उद्देश्य को पूरा करने जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय भागीदारी निभा रहीं है।

तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सकर्रा में समृद्धि संकुल संगठन की महिलाओं ने रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर के जरिए महिलाओं ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में 28 ग्राम पंचायतों की महिलाएं शामिल हुई। इसी तरह जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में समूह की महिलाएं दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, रंगोली एवं नृत्य के जरिए मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश का प्रसार कर रहीं है। समूह की महिलाएं अपनी बैठकांे में मतदान में भागीदारी को लेकर चर्चा और शपथ लेकर क्षेत्र के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहीं है। ग्राम पंचायत बकरकुदा में भी दीदियों ने स्वीप के तहत रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। बड़ी संख्या में महिला समूहों द्वारा ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। स्वीप मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*सिलसिलेवार हो रही लगातार चोरी में कोतबा पुलिस को मिली सफलता,शा.शराब दुकान…- भारत संपर्क| ओसाका वर्ल्ड एक्सपो: छत्तीसगढ़ पवेलियन में रौनक, पहले ही दिन पहुंचे 22 हजार से ज्यादा… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19 Premiere LIVE Updates: इन 15 सितारों की हुई ‘बिग बॉस 19’ में… – भारत संपर्क| भव्य भजन संध्या में गूंजे बाबा रामदेव जी व आई माता के भजन — भारत संपर्क| मनरेगा के तहत औचित्यपूर्ण हितग्राहीमूलक एवं अभिसरण के तहत…- भारत संपर्क