कर्जदारों को लोन जमा करने धमका रहे थे कर्मी, दीपका और बालको…- भारत संपर्क

0



कर्जदारों को लोन जमा करने धमका रहे थे कर्मी, दीपका और बालको पुलिस ने की कार्रवाई

कोरबा। बालको पुलिस से फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार चार महिलाओं ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया है।दीपका थान क्षेत्र अंतर्गत में भी लोन जमा करने के दबाव के मामले में पुलिस ने दो कर्मचारियों पर अपराध पंजीबद्ध किया है। बालकोनगर अंतर्गत दोंदरो निवासी रिमला कंवर ने बैंक से 35 हजार रुपए लोन लिया था। इसी तरह विजया कंवर, सरोज बाई कंवर और शुकवारो बाई सभी निवासी दोंदरो ने क्रमश: 35 हजार, 40 हजार और 35 हजार रुपए इसी बैंक से लोन लिया था। सभी ने 30-30 हजार रुपए लोरा मैक्स कंपनी में लगाए थे, लेकिन महिलाएं ठगी की शिकार हो गई। इससे वे परेशान हैं। पीडि़तों का कहना है कि मामला कोर्ट में है। इसके बाद भी बैंक प्रबंधन के कर्मचारी लोन का किस्त जमा करने के लिए फोन के माध्यम से दबाव बना रहे हैं। इस मामले में पीडि़तों ने बैंक कर्मचारी पुष्पेंद्र सहित एक अन्य कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में पीडि़ता मानिकपुर निवासी चंदन चौहान का आरोप है कि उसने अन्नपूर्णा बैंक पाली से 50 हजार रुपए लोन लिया है। अब तक 13 हजार 250 रुपए जमा कर चुकी है। आर्थिक समस्या के कारण किस्त जमा नहीं कर पा रही है। इस मामले को लेकर बैंक के कर्मचारी व उसके साथी आए और लोन की किस्त जमा नहीं करने पर गाली-गलौज करते हुए आधार कार्ड, राशन कार्ड निरस्त कराने के साथ ही घर सील करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में दोनों कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है।

Loading






Previous articleराज्य स्तरीय कुडो में जिले के 4 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
Next articleमलगांव में कायम है गतिरोध, दीपका खदान के सामने जमीन संकट, खदान विस्तार का काम हो रहा प्रभावित

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jaat के बाद अब क्या? यहां देख लीजिए सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट – भारत संपर्क| वक्फ पर मुसलमानों का आक्रोश स्वाभाविक, मायावती का राहुल गांधी पर बड़ा हमला – भारत संपर्क| दिल्ली-NCR में आंधी के बाद झमाझम बारिश, कई इलाकों में गिरे पेड़; जानें कब…| क्या है JIO का Calendar Month Validity प्लान, आम लोगों को कैसे मिलेगा फायदा? – भारत संपर्क| JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन पेपर 1 की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से…