2 से 10 सितंबर तक बदलेगा रायपुर का ट्रैफिक रूट… इन वाहनों की एंट्री पर रोक, यहां देखें डायवर्ट रास्ता

2 से 10 सितंबर तक बदलेगा रायपुर का ट्रैफिक रूट
HighLights
- 2 से 10 सितंबर 2026 तक भारी वाहनों का बदला रहेगा रूट
- परसदा गेट (कैवल्यधाम) से होकर आवागमन करेंगे भारी वाहन
- आरयूबी के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण के कारण फैसला
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत कुम्हारी-ए केबिन और सी-केबिन स्टेशनों के बीच कुगदा गेट (किमी 842) स्थित रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड का निर्माण कार्य किया जाना है। सुरक्षा और सुचारू निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के लिए 2 सितंबर 2026 से 10 सितंबर 2026 तक भारी वाहनों के आवागमन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
परसदा गेट से गुजरेंगे भारी वाहन, कुगदा गेट पर रहेगा अस्थायी विकल्प
परिवर्तित मार्ग व्यवस्था: निर्माण अवधि के दौरान सभी भारी वाहन समपार फाटक क्रमांक 429, किमी 840/1-3 (परसदा गेट/कैवल्यधाम) के रास्ते आवागमन करेंगे। कुगदा गेट से परसदा गेट की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है। सड़क की चौड़ाई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह डायवर्जन किया गया है।
यह भी पढ़ें- CG Weather 1st September: छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
वहीं, आवश्यकतानुसार अन्य वाहनों के लिए समपार फाटक क्रमांक 430 (कुगदा गेट) का अस्थायी उपयोग किया जा सकेगा। यह यातायात व्यवस्था निर्माण कार्य पूरा होने तक प्रभावी रहेगी।