IND vs AFG: अफगानिस्तान मैच से पहले अय्यर और गंभीर की बढ़ी परेशानी, इन तीन खिलाड़ियों के लिए करनी पड़ रही माथापच्ची
ओपनिंग जोड़ी को लेकर कोच और कप्तान कर रहे माथापच्चीHighLights
- भारतीय टीम के सामने ओपनिंग चुनौती
- टीम के पास तीन ओपनर बल्लेबाज मौजूद
- कप्तान और कोच की ओपनिंग के लिए माथापच्ची
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की परेशानी ओपनिंग जोड़ी को लेकर बनी हुई है।
दरअसल, टीम मैनेजमेंट के सामने ओपनिंग के लिए तीन दावेदार है और तीनों ही शानदार खिलाड़ी है। ऐसे में आज से होने वाले मैच में मैनेजमेंट के सामने दो ओपनर को चुनना मुश्किल काम होगा।
भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी हैं जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी से किसी भी टीम को तबाह कर सकते हैं। इन तीनों के बीच में ही ओपनिंग की जंग है। हालांकि, अभिषेक का नाम तय है, माथापच्ची वैभव और सैमसन में से किसी एक को चुनने को लेकर है।
यह भी पढ़ें- बस यादों में रह जाएगा एकदिवसीय क्रिकेट, फटाफट क्रिकेट की वजह से अस्तित्व पर खतरा, रिकी पोंटिंग ने जताई चिंता
मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस वार्ता में कोच गंभीर ने माना कि यह बहुत चुनौती वाला फैसला होगा कि आखिर कौन ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेगा क्योंकि तीनों खिलाड़ी शानदार है। वह अपने विभाग में शानदार काम कर रहे हैं। हम तीनों को टीम में देखना चाहते हैं। ऐसे में चुनाव करना काफी चुनौती वाला होगा।
खिलाड़ी को आत्मविश्वास देंगे- अय्यर
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि अंतिम ग्यारह का फैसला टीम हित को लेकर किया जाएगा। हम हर किसी खिलाड़ी से बात कर रहे हैं। जो खिलाड़ी बाहर बैठेगा मैं और मैनेजमेंट उससे बात करेगा और खिलाड़ी को आत्मविश्वास देंगे। ऐसे में जब भी समय आएगा तो हर खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के आयुष का भारत ए में चयन, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दिखाएंगे दम
Leave a Reply