School Holiday List: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दिवाली और विंटर वेकेशन के लिए छुट्टियों का एलान, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदानित स्कूलों में छुट्टियां घोषित HighLights
- दशहरा के लिए 17 से 21 अक्टूबर तक 5 दिन का अवकाश
- दीपावली पर 06 से 10 नवंबर तक 5 दिनों की छुट्टी
- शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक घोषित किया
, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 (16 जून 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश (Chhattisgarh School Holiday 2026 List) की आधिकारिक तिथियां घोषित कर दी हैं।
मंत्रालय, महानदी भवन (नवा रायपुर अटल नगर) से जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों सहित डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।
त्योहारों और छुट्टियों की पूरी सूची
- दशहरा अवकाश: 17.10.2026 से 21.10.2026 तक (कुल 05 दिन)
- दीपावली अवकाश: 06.11.2026 से 10.11.2026 तक (कुल 05 दिन)
- शीतकालीन अवकाश: 24.12.2026 से 28.12.2026 तक (कुल 05 दिन)
विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश प्रेषित
उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी इस आदेश (क्रमांक GENCOR-35010/2449/2026-SCHOOL EDUCATION SECTION) की प्रतिलिपि राज्य के सभी संभागायुक्तों, जिला कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित संस्थानों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन ने थामा हाथ, दीदियों ने संवारा अपना कारोबार… सरकार की ये योजनाएं बनीं गेमचेंजर
Leave a Reply