📅 Saturday, 28 November 2026 | विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार
ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर रेल मंडल की 15 ट्रेनों में टिकट जांच, 569 यात्रियों से वसूला 4.68 लाख रुपये जुर्माना

शेयर करें: 💬 WhatsApp f 𝕏 ✈️
बिलासपुर रेल मंडल की 15 ट्रेनों में टिकट जांच, 569 यात्रियों से वसूला 4.68 लाख रुपये जुर्माना

image

बिलासपुर. रेलवे में बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर रेल मंडल ने विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के तहत बिलासपुर स्टेशन सहित ब्रजराजनगर-चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन से गुजरने वाली 15 ट्रेनों की जांच की गई. इस दौरान 569 मामलों में कुल 4,68,120 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के साथ रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करना था. रेलवे की चेकिंग टीम ने विभिन्न श्रेणियों में अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की.

अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने के 413 मामले सामने आए, जिनसे 3,73,415 रुपये का जुर्माना वसूला गया. वहीं, अनियमित टिकट के 118 मामलों में 90,835 रुपये और बिना बुक लगेज के 38 मामलों में 3,870 रुपये की वसूली की गई.

रेलवे प्रशासन के अनुसार, नियमित रूप से टिकट जांच अभियान चलाकर अनधिकृत यात्रा पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *