देश की सबसे अमीर महिला कारोबारी ने छोड़ दी कांग्रेस पार्टी,…- भारत संपर्क

0
देश की सबसे अमीर महिला कारोबारी ने छोड़ दी कांग्रेस पार्टी,…- भारत संपर्क
देश की सबसे अमीर महिला कारोबारी ने छोड़ दी कांग्रेस पार्टी, ये है कारण

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल

देश की सबसे अमीर महिला कारोबारी सावित्री जिंदल अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो चुकी हैं. उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है. हालांकि वह कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा राज्य में लंबे समय विधायक रही हैं और राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. उन्होंने अपने कांग्रेस छोड़ने की वजह भी बताई है. क्या आप उनकी नेटवर्थ जानते हैं…?

सावित्री जिंदल से ठीक पहले उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्हें पार्टी ने कुरुक्षेत्र से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है. सावित्री जिंदल (84) हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुईं. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में सावित्री भाजपा में शामिल हुईं.

इस वजह से सावित्री ने छोड़ी कांग्रेस

सावित्री ने बुधवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की. उन्होंने एक पोस्ट कर कहा, ”मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है. हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं.”

ये भी पढ़ें

इतनी है सावित्री जिंदल की नेटवर्थ

‘फोर्ब्स इंडिया’ ने सावित्री जिंदल को इस साल भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में पहले पायदान पर रखा है. मैगजीन के मुताबिक उद्योगपति और हरियाणा के पूर्व मंत्री ओ. पी. जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.1 अरब डॉलर है.

सावित्री जिंदल हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपिंदर हुड्डा सरकार में मंत्री थीं. वर्ष 2014 के चुनाव में सावित्री हिसार सीट पर भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता से हार गई थीं. कमल गुप्ता वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झूठा केस लगा दूंगी… पत्नी ने धमकाया, दुखी होकर पति ने वीडियो बनाया फिर लग… – भारत संपर्क| दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर मानसून ने मचाई आफत;…| ChatGPT परोस रहा खतरनाक लिंक्स, एक क्लिक में आप गंवा सकते हैं अपना सबकुछ – भारत संपर्क| ईरान को मुहर्रम की 10वीं तारीख का इंतजार, अबकी बार इजराइल पर होगा प्रहार – भारत संपर्क| युक्तियुक्तकरण बना शिक्षा सुधार की नींव: अब हर छात्र को मिल रहा विषय विशेषज्ञ शिक्षक – भारत संपर्क न्यूज़ …