देश की सबसे अमीर महिला कारोबारी ने छोड़ दी कांग्रेस पार्टी,…- भारत संपर्क

0
देश की सबसे अमीर महिला कारोबारी ने छोड़ दी कांग्रेस पार्टी,…- भारत संपर्क
देश की सबसे अमीर महिला कारोबारी ने छोड़ दी कांग्रेस पार्टी, ये है कारण

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल

देश की सबसे अमीर महिला कारोबारी सावित्री जिंदल अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो चुकी हैं. उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है. हालांकि वह कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा राज्य में लंबे समय विधायक रही हैं और राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. उन्होंने अपने कांग्रेस छोड़ने की वजह भी बताई है. क्या आप उनकी नेटवर्थ जानते हैं…?

सावित्री जिंदल से ठीक पहले उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्हें पार्टी ने कुरुक्षेत्र से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है. सावित्री जिंदल (84) हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुईं. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में सावित्री भाजपा में शामिल हुईं.

इस वजह से सावित्री ने छोड़ी कांग्रेस

सावित्री ने बुधवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की. उन्होंने एक पोस्ट कर कहा, ”मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है. हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं.”

ये भी पढ़ें

इतनी है सावित्री जिंदल की नेटवर्थ

‘फोर्ब्स इंडिया’ ने सावित्री जिंदल को इस साल भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में पहले पायदान पर रखा है. मैगजीन के मुताबिक उद्योगपति और हरियाणा के पूर्व मंत्री ओ. पी. जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.1 अरब डॉलर है.

सावित्री जिंदल हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपिंदर हुड्डा सरकार में मंत्री थीं. वर्ष 2014 के चुनाव में सावित्री हिसार सीट पर भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता से हार गई थीं. कमल गुप्ता वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ishaq dar of kashmiri origin became deputy prime minister this big reason came to… – भारत संपर्क| 20 नेवलों ने मिलकर अजगर को उतारा मौत के घाट, Viral Video में देखें क्या हुआ इसका…| Raigarh News: डरा धमका कर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म…पुलिस ने…- भारत संपर्क| मध्य प्रदेश में नाबालिग आदिवासी लड़की से गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिर… – भारत संपर्क| One month after baltimore crash indian crew still stuck | बाल्टीमोर पुल हादसे के एक… – भारत संपर्क