छत्तीसगढ़ में 84 कर्मचारियों का तबादला… PWD में प्रशासनिक फेरबदल, आदेश जारी
छत्तीसगढ़ में 84 कर्मचारियों के तबादलाHighLights
- PWD में 84 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले
- 29 मानचित्रकार और 55 सहायक ग्रेड कर्मी स्थानांतरित
- विभागीय कार्यों में कसावट और समन्वय के लिए कदम
राज्य ब्यूरो, , रायपुर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में विभागीय कामकाज में कसावट लाने के लिए 84 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। 22 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत 29 मानचित्रकारों, 14 सहायक ग्रेड-दो और 41 सहायक ग्रेड-तीन के कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। तबादलों के जरिए विभागीय व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्यों में समन्वय बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
सभी कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश
विभाग की ओर से जारी आदेश में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर दूसरे स्थानों पर पदस्थ किया गया है। इनमें सबसे अधिक संख्या सहायक ग्रेड के कर्मचारियों की है। सभी संबंधित कर्मचारियों को आदेश के अनुसार नई पदस्थापना पर जल्द कार्यभार संभालना होगा।
कामकाज को प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया कदम
लोक निर्माण विभाग में किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। विभागीय कामकाज में बेहतर समन्वय, कर्मचारियों की उपलब्धता और कार्यों के प्रभावी संचालन को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें- दशहरा पर AK-47 से हवाई फायरिंग का मामला: छत्तीसगढ़ की महिला IPS अधिकारी अंकिता शर्मा को नोटिस जारी
Leave a Reply