छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर के ‘सुशील विला’ में सुबह-सुबह छापा, दुर्ग में भी जांच एजेंसी की दबिश से हड़कंप
छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई। (फाइल फोटो)HighLights
- रायपुर के पंडरी स्थित ‘सुशील विला’ में ईडी की छापेमारी।
- दुर्ग जिले में भी जांच एजेंसी की दबिश की खबर।
- बंगले के अंदर दस्तावेजों की गहन पड़ताल जारी है।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में स्थित ‘सुशील विला’ में छापा मारा। इसके साथ ही दुर्ग जिले में भी जांच एजेंसी के धमकने की खबर है। फिलहाल टीम घर के भीतर दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है और इलाके में हलचल तेज हो गई है।
रायपुर के सुशील विला में घंटों से पड़ताल जारी
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रवि नगर में ‘सुशील विला’ नाम के एक बंगले पर ईडी के अधिकारियों ने सुबह-सुबह दबिश दी। टीम के सदस्य विला के अंदर मौजूद हैं और लगातार वहां रखे अहम कागजातों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। इस दौरान किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।
दुर्ग में भी कार्रवाई की सुगबुगाहट, लेकिन ठिकाने का खुलासा नहीं
राजधानी रायपुर के अलावा पड़ोसी जिले दुर्ग में भी प्रवर्तन निदेशालय की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की सूचना है। हालांकि, दुर्ग में यह छापा किस जगह पर पड़ा है, टीम ने किसके ठिकानों पर दबिश दी है और किन लोगों से पूछताछ की जा रही है, इसे लेकर अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी निकलकर सामने नहीं आ पाई है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
Leave a Reply