छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में आसमान में ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर दिखाएंगे करतब, तो पलक मुछाल और अभिजीत के गानों पर झूमेगा नवा रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में आसमान में ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर करतब दिखाएंगे। ()HighLights
- 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर में राज्योत्सव।
- वायुसेना की सारंग टीम दिखाएगी हेलीकॉप्टर का एयरोबेटिक शो।
- पलक मुछाल और अभिजीत भट्टाचार्य जैसे गायक देंगे प्रस्तुति।
, रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार रोमांच, संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। नवा रायपुर के अटल नगर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर मेला ग्राउंड में एक से तीन नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्योत्सव में जहां नौ स्वदेशी हेलीकाप्टर आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे, वहीं बालीवुड के लोकप्रिय गायक अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झुमाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश की विकास यात्रा, सरकारी योजनाओं और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।
सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का एयरोबेटिक शो
- इस बार राज्योत्सव का प्रमुख आकर्षण भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकाप्टर डिस्प्ले टीम का एयरोबेटिक शो होगा। दो नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस शो में स्वदेशी एचएएल ध्रुव हेलीकाप्टरों के जरिए आसमान में रोमांचक करतब दिखाए जाएंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी संगीत प्रेमियों के लिए खास इंतजाम रहेंगे। पहले दिन एक नवंबर को बालीवुड गायिका पलक मुछाल प्रस्तुति देंगी। दूसरे दिन दो नवंबर को गायिका स्वस्ति मेहुल अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। अंतिम दिन तीन नवंबर को गायक अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुति होगी। इनके साथ छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकार भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विकास की झलक, योजनाओं की जानकारी
राज्योत्सव परिसर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। कृषि, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य और लोक निर्माण सहित अन्य विभाग अपनी उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी देंगे। यहां लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझ सकेंगे। आयोजन की थीम में ईज आफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों के जरिए प्रदेश के विकास और भविष्य की दिशा को प्रमुखता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- बलौदाबाजार बस हादसे का दर्दनाक पहलू, रायपुर एम्स में इलाज कराने निकले थे दो दोस्त, 12 घंटे बाद ही घर पहुंची मौत की खबर
लोकनृत्यों से सजेगा सांस्कृतिक मंच
राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति भी प्रमुखता से नजर आएगी। बस्तर, सरगुजा और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आने वाले कलाकार पंथी, करमा, राउत नाचा, सुआ और गौर मांदरी जैसे पारंपरिक लोकनृत्यों और लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से 40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बलौदाबाजार बस हादसे का दर्दनाक पहलू, रायपुर एम्स में इलाज कराने निकले थे दो दोस्त, 12 घंटे बाद ही घर पहुंची मौत की खबर
Leave a Reply