स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिले 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिल्हा देश का सबसे स्वच्छ शहर
फोटो-वीडियोग्रैबHighLights
- विज्ञान भवन में आयोजित समारोह
- प्रदेश को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
- रायपुर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर
, रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में बिल्हा को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। बीते साल भी बिल्हा देश का प्रथम स्वच्छ शहर था। इसके अलावा बिलासपुर देश का सबसे स्वच्छ दूसरा रीवर फ्रंट टाउन बना है।
बुधवार को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने यह पुरस्कार ग्रहण किए हैं। इस दौरान प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और संबंधित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी साथ में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- रायपुर में पुलिस कस्टडी से भागा MDMA तस्कर 3 घंटे में दोबारा गिरफ्तार, पेड़ के नीचे छिपाया था पर्स
रायपुर सबसे स्वच्छ शहर
छत्तीसगढ़ के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार रायपुर को मिला है। सम्मान समारोह में केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के युवाओं को 88.76 करोड़ का तोहफा, NIT रायपुर में बनेगा अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
Leave a Reply