तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति के नाम पर ठगी, लाखों का फायदा दिलाने का झांसा; WhatsApp पर भेजा QR Code
सीएम थलापति के नाम पर ठगी, सांकेतिक तस्वीरHighLights
- सीएम थलापति के नाम पर ठगी
- व्यक्ति को 6 लाख का दिया झांसा
- ओटीपी बताने के बाद मोबाइल हैंग
, राजनांदगांव। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति का निजी सहायक (पीए) बताकर एक व्यक्ति को पांच से छह लाख रुपये का फायदा दिलाने का झांसा दिया गया। इसके बाद पासबुक बदलने के नाम पर व्हाट्सएप से अलग-अलग क्यूआर कोड भेजकर 85 हजार रुपये ठग लिए गए।
बसंतपुर थाना क्षेत्र के भर्रेगांव निवासी पवन कुमार टंडन (55) साइबर ठगी के इस मामले के शिकार हुए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पांच अगस्त को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप काल के माध्यम से उनसे संपर्क किया गया था। मामले में 13 नवंबर को एफआईआर दर्ज की गई है।
आरोपित ने खुद को विजय थलापति का पीए बताते हुए पांच से छह लाख रुपये का फायदा दिलाने की बात कही। इसके बाद पासबुक बदलने के नाम पर अलग-अलग क्यूआर कोड भेजे गए।
यह भी पढ़ें- ठग दीपक टंडन पर छठी FIR दर्ज, कोयला कारोबारी से 27 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी
झांसे में आकर टंडन ने एक ही दिन में इन क्यूआर कोड के माध्यम से कुल 85 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद भी रकम की मांग की गई तो उन्होंने और पैसे देने से मना कर दिया। बाद में उन्हें अपने साथ साइबर धोखाधड़ी होने का पता चला।
ओटीपी के बाद मोबाइल हैंग, खाते से निकले 95 हजार
इसी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक दूसरा मामला भी सामने आया है। दीनदयाल कॉलोनी निवासी गुरुमीत सिंह ढल्ला (50) ने पुलिस को बताया कि छह अगस्त की रात 8:49 बजे उनके मोबाइल पर ब्रांड वाउचर खरीदारी सफल होने के नाम से ओटीपी आया।
इसके बाद उनका मोबाइल हैंग हो गया। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक खाते में जमा एक लाख रुपये में से 95 हजार रुपये किसी अज्ञात खाते में अंतरित हो गए। पीड़ित ने अज्ञात मोबाइल धारक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में पीड़ितों के बयान लेकर शिकायतों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में स्पोर्ट्स टीचर ने की खुदकुशी, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो लगाई फांसी
Leave a Reply