स्नूकर गेम पार लगा रहे थे हार जीत का दाँव, 4 पर कार्रवाई- भारत संपर्क

0

स्नूकर गेम पार लगा रहे थे हार जीत का दाँव, 4 पर कार्रवाई

कोरबा। पुलिस ने स्नूकर गेम में हार जीत का दांव लगा रहे चार लोगों को पकड़ा है। जिनसे 02 नग लकड़ी का बना हुआ स्नूकर क्यू स्टीक, 21 नग विभिन्न रंगो का स्नूकर बॉल और नगदी 750 रूपए जब्त किया है। पुलिस ने अनुराग सुखदेव सिंह पिता सत्य सिंह ढिल्लो उम्र 24 वर्ष रानी रोड सिंधी कालोनी, रोमेश विसवास पिता तरूण विश्वास उम्र 29 वर्ष बेलाकछार बालको, कार्तिक चावलानी पिता अनिल चावलानी उम्र 24 वर्ष एस.एस. ग्रीन कालोनी डीडीएम रोड और आशीष जांगड़े पिता तीस्थ जांगड़े उम्र 18 वर्ष रामनगर दुर्गा पण्डाल के पास चौकी मानिकपुर को पकड़ा है। जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के अवैध शराब, गांजा,एवं जुआ, सट्टा पर कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुआ।पुलिस टीम के द्वारा पहले भी सट्टा के तीन प्रकरणों में सट्टा खेलने वालों पर कार्यवाही किया गया है। उनके निशान देही पर सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन रामपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि आयूष शर्मा का क्यू स्टीक दुकान टीपी नगर में है। जहां कुछ व्यक्ति रूपए पैसे का हार जीत का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे है। जहां दबिश देकर पुलिस ने चारों को दबोच लिया। आरोपियों ने जुआ सट्टा खेलना स्वीकार किया। उन पर विधिवत कार्यवाही की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शपथ लेते ही चीन चले रूस के राष्ट्रपति पुतिन, क्या है प्लानिंग? | russian president… – भारत संपर्क| किस तरह के उपहार पर देना होता है टैक्स, क्या वसीयत पर भी…- भारत संपर्क| अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के निः शुल्क नेत्र शिविर से मिला 49…- भारत संपर्क| जिसका था डर वही हुआ, राफा में बमबारी के बाद 4 इजराइली बंधकों का कोई सुराग नहीं |… – भारत संपर्क| Mizoram Board HSLC 10th Result 2024 घोषित, लड़कों ने मारी बाजी | Mizoram Board…