भिलाई में नकली नोट मिलने से हड़कंप, युवक का दावा- शराब भट्टी से मिला 200 रुपये का जाली नोट
भिलाई में नकली नोट मिलने से हड़कंपHighLights
- शराब भट्टी से 200 के नकली नोट मिलने का दावा
- एक नोट में गांधी जी की तस्वीर, दूसरे में तस्वीर नहीं दिख रही
- पंचर वाले के मना करने पर हुआ मामले का खुलासा
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। नेहरू नगर भिलाई निवासी पुरुषोत्तम बाघ नामक युवक ने 200 रुपये का नकली नोट मिलने का दावा किया है। युवक का कहना है कि यह नोट उसे बटालियन शराब भट्टी भिलाई से मिला है। युवक के मुताबिक, वह तीन सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे शराब भट्टी पहुंचा था।
इस दौरान उसने 200 रुपये की शराब खरीदी और भट्टी कर्मचारी को 500 रुपये का नोट दिया। इसके बाद उसे 300 रुपये वापस किए गए, जिसमें 200 और 100 रुपये का एक-एक नोट शामिल था। अगले दिन युवक ने 200 रुपये का यह नोट पंचर की दुकान पर दिया।
दुकान संचालक का लेने से इनकार
दुकान संचालक ने नोट को नकली बताते हुए उसे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने नोट की तुलना नए 200 रुपये के नोट से की। युवक का दावा है कि भट्टी से मिले 200 रुपये के नोट और उसके पास मौजूद नए नोट को रोशनी में देखने पर अंतर स्पष्ट नजर आया। उसके मुताबिक, संदिग्ध नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर और 200 रुपये का अंक स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था।
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- रायपुर में ‘D-कंपनी’ का नाम लेकर अरबों की ठगी, पुणे से 7 आरोपी गिरफ्तार, 2005 से चल रहा था वॉश-वॉश गिरोह
हालांकि, युवक ने इस मामले की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी है। ऐसे में नोट के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यदि युवक का दावा सही पाया जाता है, तो यह सवाल उठता है कि जिले में ऐसे कितने नकली नोट चलन में हैं। जो युवक नकली नोट मिलने का दावा कर रहा है उसे थाना में जाकर शिकायत करनी चाहिए। उसके बाद ही जांच संभव है। विजय अग्रवाल , एसएसपी दुर्ग।
Leave a Reply