*Big Breking jashpur:-नाबालिक को अपहरण कर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस…- भारत संपर्क

0
*Big Breking jashpur:-नाबालिक को अपहरण कर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस…- भारत संपर्क

 

 

जशपुरनगर:-नाबालिक युवती को प्रेम जाल में बहला फुसलाकर कर अपने साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चंद घंटे में ही हजारीबाग झारखंड से गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लोदाम क्षेत्र स्थित एक ग्राम की 45 वर्षीय महिला ने थाना लोदाम में दिनांक 23.04.2024 को सूचना दी कि दिनांक 15.04.2024 के दोपहर से इसकी 14 वर्षीय 08 माह की नाबालिग पुत्री अपने घर में बिना किसी को बताये कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा नाबालिग पुत्री का आसपास रिष्तेदारों में पता-तलाश किया गया, पता नहीं चला। प्रार्थिया की नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.सं. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सभी पहलुओं की बारीकी से जाॅंच कर अपहृता की पतासाजी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में निर्देश दिये गये थे। प्रकरण की विवेचना दौरान सायबर सेल एवं मुखबीर सूचना से अपहृता का *लोकेशन ग्राम चुड़को जिला हजारीबाग (झारखंड) मिलने पर तत्काल पुलिस टीम* को मौके पर रवाना किया गया, टीम द्वारा ग्राम चुड़को जाकर दबिश देकर प्रकरण के अभियुक्त धर्मेन्द्र मुर्मु के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया जाकर अभिरक्षा में थाना लाया गया। महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ करने पर नाबालिग पीड़िता ने बताया कि दिनांक 15.04.2024 को धर्मेन्द्र मुर्मु उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया एवं विभिन्न स्थानों एवं घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। अभियुक्त *धर्मेन्द्र मुर्मु उम्र 21 साल निवासी ग्राम चुड़को जिला हजारीबाग (झारखंड)* का कृत्य धारा 363, 366(क), 376 भा.द.सं. 4 पाॅक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 25.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, स.उ.नि. कमल राठिया, आर. हरिहर यादव, आर. हरिश एवं सायबर सेल के स.उ.नि. हरिषंकर राम, आर. अनिल सिंह, आर. सोनसाय भगत की भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गर्मी में कब्ज से हो गया है हाल बेहाल, ये 5 नेचुरल चीजें दिलाएंगी आराम | eat…| Ravindra Jadeja Controversy: रवींद्र जडेजा के विकेट पर मचा बवाल, क्यों दिया… – भारत संपर्क| इंडोनेशिया में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, ठंडे लावा से 37 लोगों की मौत | Indonesia… – भारत संपर्क| करतार फ्यूल्स लिंगिंयाडीह मे मनाया गया मदर्स डे, सरप्राइज…- भारत संपर्क| विकसित भारत बनने के लिए देश को अपनानी होगी ये रणनीति, एशियाई…- भारत संपर्क