
बालोद जिले के सनौद थाना क्षेत्र में बाजार भाव से अधिक कीमत पर धान खरीदने का झांसा देकर 19 किसानों से इक्कीस लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किसानों से धान लेकर भुगतान किए बिना फरार हो गया था। क्षेत्रीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे राजनांदगांव से पकड़ा।
Leave a Reply