छत्तीसगढ़ में स्वयंसेवकों-कर्मचारियों को 40 लाख तक का बीमा, ड्यूटी के दौरान दुर्घटना पर मिलेगा 25% अतिरिक्त लाभ
नगर सेना व अग्निशमन कर्मचारियों को मिली आर्थिक सुरक्षा। HighLights
- नगर सेना व अग्निशमन कर्मचारियों को मिली आर्थिक सुरक्षा
- जीवन और दुर्घटना बीमा के साथ दिव्यांगता सुरक्षा का लाभ
- ₹10 हजार से ₹50 हजार मानदेय पाने वाले कर्मियों को राहत
, रायपुर। नगर सेना, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाओं और एसडीआरएफ के स्वयंसेवकों व कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की पहल पर विभाग और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत पात्र कर्मचारियों को जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, दिव्यांगता सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बीमा कवर और वित्तीय सुरक्षा के कड़े प्रविधान
योजना का लाभ 10 हजार से 50 हजार रुपये तक मासिक वेतन या मानदेय पाने वाले स्वयंसेवकों-कर्मचारियों को मिलेगा। पात्रों को एक लाख रुपये का जीवन बीमा और 40 लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा मिलेगा। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ का प्रविधान है। स्थायी दिव्यांगता पर 40 लाख और आंशिक दिव्यांगता पर 30 लाख रुपये तक का बीमा लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- अहंकार और प्रतिशोध में दरिंदगी की हदें पार, हेड कांस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या और दुष्कर्म में 3 दरिंदों को फांसी, 1 को उम्रकैद
जिला स्तर पर खाते खुलवाने के निर्देश
ऋण संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पात्र कर्मचारी अपने जिले की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में वेतन खाता खुलवाकर सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। सभी इकाई प्रमुखों को बैंक से समन्वय कर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
Leave a Reply