छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 64 सहायक वन संरक्षकों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ वन विभाग में 64 सहायक वन संरक्षकों के तबादले
HighLights
- छत्तीसगढ़ वन विभाग में 64 अधिकारियों का तबादला
- अधिकारियों को मिलीं वनमंडलों व यूनियनों में नई पदस्थापनाएं
- टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्यों में भी बदले गए अधिकारी
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विभाग ने 64 सहायक वन संरक्षकों के तबादले किए हैं। अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर अलग-अलग वनमंडलों, जिला यूनियनों, वन विकास निगम, टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्यों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में कई अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी, जबकि कुछ को जिला यूनियन में उप प्रबंध संचालक और वनमंडलों में संलग्नाधिकारी बनाया गया है।
अधिकारियों को मिलीं नई पदस्थापनाएं
राम कुमार सिदार को गौरेला उप वनमंडलाधिकारी से कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम में मंडल प्रबंधक बनाया गया है। विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उदयपुर से बस्तर उप वनमंडलाधिकारी और अमिता गुप्ता को सारंगढ़ से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नवा रायपुर में उप प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार विश्वकर्मा को धमतरी से बिरगुड़ी उप वनमंडलाधिकारी, मोना महेश्वरी को खैरागढ़ से वृत्त कार्यालय दुर्ग में संलग्नाधिकारी तथा जसवीर सिंह मरावी को कोरर से कांकेर उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, प्रदेश में 152 मामले आए सामने
कुमार सिंह कंवर को पत्थलगांव से बैकुंठपुर, एमएल सिदार को लैलूंगा से जिला यूनियन रायगढ़ में उप प्रबंध संचालक और शिवशंकर नाविक को बिरगुड़ी से धमतरी उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। अवधेश सिंह को जिला यूनियन सूरजपुर में उप प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी मिली है।