दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा, केंद्र सरकार से मिले ₹3602 करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
त्योहार से पहले छत्तीसगढ़ को मिली वित्तीय मजबूती।HighLights
- त्योहार से पहले छत्तीसगढ़ को मिली वित्तीय मजबूती
- केंद्र सरकार ने आवंटित की टैक्स डिवोल्यूशन की किस्त
- वित्त मंत्री बोले- ‘बुनियादी ढांचे का होगा तेज विकास’
राज्य ब्यूरो, , रायपुर। दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को वित्तीय राहत दी है। केंद्र सरकार द्वारा टैक्स डिवोल्यूशन (करों के हस्तांतरण) की अग्रिम किस्त के रूप में छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।
इस वित्तीय सहायता के मिलने से राज्य में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार
राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इंटरनेट मीडिया पर अपने आधिकारिक पोस्ट के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दिवाली से पूर्व देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को भी टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की यह राशि राज्य की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करेगी।
यह भी पढ़ें- नवाबों की मनमानी… या फिर कुछ और है कहानी, इंदौर-ग्वालियर को पछाड़ भोपाल ऐसे बना राजधानी
बुनियादी ढांचे के विकास और जनहितकारी योजनाओं को मिलेगी गति
वित्त मंत्री ने अपने संदेश में आगे लिखा कि इस राशि के आवंटन से प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, निर्माण कार्यों और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।
Leave a Reply