📅 Saturday, 19 September 2026 | विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार
ब्रेकिंग न्यूज़

जबलपुर-रायपुर मूकमाटी एक्सप्रेस में 1 एसी 3-टियर इकोनॉमी एवं 3 सामान्य श्रेणी के स्थायी कोच बढ़ेंगे

शेयर करें: 💬 WhatsApp f 𝕏 ✈️
जबलपुर-रायपुर मूकमाटी एक्सप्रेस में 1 एसी 3-टियर इकोनॉमी एवं 3 सामान्य श्रेणी के स्थायी कोच बढ़ेंगे

image

जबलपुर. यात्रियों की सुविधा एवं यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर-रायपुर-जबलपुर मूकमाटी एक्सप्रेस में 04 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इनमें 01 एसी 3-टियर इकोनॉमी एवं 03 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं. अतिरिक्त कोचों की यह सुविधा आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों को विशेष रूप से लाभान्वित करेगी.

04 अक्टूबर से प्रभावी होगा नया कोच संयोजन

– गाड़ी संख्या 11702/11701 जबलपुर-रायपुर-जबलपुर मूकमाटी एक्सप्रेस में 01 एसी 3-टियर इकोनॉमी एवं 03 सामान्य श्रेणी के कोच 04 अक्टूबर से लगेंगे.

अब 22 कोच की होगी ट्रेन

अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद दोनों ट्रेनों में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 01 एसी 2-टियर, 02 एसी 3-टियर, 01 एसी 3-टियर इकोनॉमी, 01 एसी चेयरकार, 01 स्लीपर, 04 सामान्य चेयरकार (द्वितीय), 10 सामान्य श्रेणी, 01 गार्ड सह लगेज एवं ब्रेक वैन तथा 01 जनरेटर कार शामिल हैं.

विशेष रूप से 03 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच जुड़ने से अधिक संख्या में आम एवं दैनिक यात्रियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी. वहीं 01 अतिरिक्त एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच के कारण किफायती एसी यात्रा की उपलब्धता भी बढ़ेगी. इससे यात्रियों की सुविधा बढऩे के साथ-साथ ट्रेन में यात्री भार के अधिक संतुलित प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी.

पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्री मांग के अनुरूप कोच क्षमता में यह स्थायी वृद्धि सुविधाजनक, सुगम एवं बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. यात्री ट्रेन के कोच संयोजन एवं अन्य परिचालन संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत पूछताछ केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *