Raigarh News: रायगढ़ में दिखा यह दुर्लभ जीव पेंगोलिन, किया गया वन…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: रायगढ़ में दिखा यह दुर्लभ जीव पेंगोलिन, किया गया वन…- भारत संपर्क

रायगढ़ टॉप न्यूज 9 मई 2024। रायगढ़ जिले में बीते बुधवार रात दुर्लभ प्राजाति का जीव पेंगोलिन को घूमते हुए देखा गया। इसके बाद उसे मोहल्ले वासियों ने पकड़कर थाना ले गए, जहां उस पेंगोलिन को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। यह जूटमिल थाना क्षेत्र का मामला है।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब दस बजे वार्ड क्रमांक 32 के जगदेव स्कूल के पीछे दुर्लभ जीव पेंगोलिन आ गया। तभी उसपर क्षेत्र के बच्चों की नजर पड़ीं। धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में इसकी खबर फैल गई और लोग इकट्ठा हो गए। इसकी जानकारी क्षेत्र के पार्षद को दी गई। इसके बाद मोहल्ले वासियों ने किसी तरह इसे पकड़ा और जूटमिल थाना ले आए, जहां मामले की सूचना वन अमला को दी गई।

जंगल में छोड़ा जाएगा

जानकारी मिलते ही वनकर्मी तत्काल जूटमिल थाना पहुंचे, जहां पेंगोलिन को वन अमला को सुपुर्द कर दिया गया। रायगढ़ डिप्टी रेंजर दिनबंधु प्रधान ने बताया कि रात में दुर्लभ जीव पेंगोलिन मिलने की सूचना आयी थी। जिसके बाद मौके पर उसे वन विभाग ने अपने सुपुर्द में लिया। अब उसे सुरक्षित ढंग से जंगल में छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MP: 20 लाख का घोटाला किया, पकड़े जाने के डर से कलेक्टर ऑफिस में लगवा दी आग;… – भारत संपर्क| भारत में सबसे अधिक पॉपुलर है ये 4 स्कीम, यहां समझें किसमें…- भारत संपर्क| ऑनलाइन डेटिंग एप पर मिला लड़का, मिलने गई लड़की तो मिला धोखा, ऐसे कन्नी काट गया…| रईसी की मौत, खामेनेई के बेटे का सपना और आपसी कलह की खुलती पोल… पढ़ें इनसाइड स्टोरी… – भारत संपर्क| Raigarh News: युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर…- भारत संपर्क