रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी, MSME से मजबूत होगी विकसित छत्तीसगढ़ की राह
14वें इंडिया इंस्ट्रियल फेयर में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी, ()HighLights
- 14वें इंडिया इंस्ट्रियल फेयर में शामिल हुए वित्त मंत्री
- बोले- MSME से छत्तीसगढ़ को बनाएंगे विकसित राज्य
- रोजगार के लिए मैन्युफैक्चरिंग को गति जरूरी
राज्य ब्यूरो, , रायपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि लघु उद्योगों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई)को मजबूत बनाकर विकसित राज्य बनाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित राज्य बनाना है।
इसके लिए एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वित्त मंत्री चौधरी रविवार को साइंस कालेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में शामिल हुए।
राज्य के लिए अंजोर विजन डॉक्यूमेंट तैयार
चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। इसी दिशा में राज्य के लिए अंजोर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है।
इसमें 2047 के दीर्घकालिक लक्ष्य के साथ 2030 और 2035 जैसे मध्यकालिक लक्ष्यों तथा अल्पकालिक और वार्षिक लक्ष्यों को भी शामिल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- एमपी के 18 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, ₹5,500 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया निरीक्षण
रोजगार के लिए मैन्युफैक्चरिंग को गति जरूरी
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में सर्विस सेक्टर का विस्तार हुआ है, लेकिन बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए मैन्युफैक्चरिंग, विशेषकर श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना जरूरी है। छोटे उद्योग और एमएसएमई स्थानीय स्तर पर रोजगार व उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने के साथ सप्लाई चेन को भी मजबूत करते हैं।
दीर्घकालिक नीतियों पर सरकार का जोर
चौधरी ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए दीर्घकालिक सोच के साथ नीतिगत सुधार आवश्यक हैं। नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश इसी दिशा में उठाए जा रहे कदम हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और औद्योगिक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
उद्योग जगत और उद्यमियों की भूमिका को भी उन्होंने विकसित राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 13 लाख टन कचरे के पहाड़ को खत्म करेगी इटली की मशीन, गीले कचरे से तैयार होगी जैविक खाद
Leave a Reply