
अमेरिका से छत्तीसगढ़ के भिलाई लौटे एक वरिष्ठ आईटी विश्लेषक के साथ रायपुर में एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख नवासी हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रिंग रोड स्थित एटीएम में मदद के बहाने अज्ञात व्यक्ति ने कार्ड बदल लिया। पीड़ित की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply