उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम! अंबिकापुर में पारा 7.6 डिग्री, 48 घंटे में 6 डिग्री लुढ़का तापमान
उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम! (एआई जनरेटेड)HighLights
- अंबिकापुर में सीजन का सबसे कम 7.6 डिग्री तापमान।
- 48 घंटे में पारे में 6 डिग्री की भारी गिरावट।
- पर्यटन स्थल मैनपाट में तापमान 5 डिग्री के नीचे।
, अंबिकापुर। अंबिकापुर उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा ने उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा दिया है। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पिछले 48 घंटे के दौरान तापमान में करीब छह डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में गुरुवार को इस सीजन में सबसे कम तापमान 7.6 डिग्री पहुंच गया। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले तक पारा 13 डिग्री के आसपास बना हुआ था। अचानक बढ़ी ठिठुरन से सुबह और रात के समय ठंड का असर तेज हो गया है।
मैनपाट में पांच डिग्री से नीचे गया पारा
इधर सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में पारा पांच डिग्री से नीचे चला गया है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों के साथ जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद वहां से आ रही सर्द हवाओं का असर सरगुजा संभाग तक पहुंच रहा है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, राज छिपाने के लिए नाली में फेंका, 6 आरोपियों पर FIR
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का ज्यादा प्रभाव नहीं
इस बीच उत्त्तरी छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच बंगाल की खाड़ी से सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का प्रभाव बहुत ज्यादा पड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि शुक्रवार से घने बादल छाए रहेंगे और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में सूने मकान में 10 लाख के जेवर चोरी, पुलिस ने CCTV की मदद से पकड़ा हिस्ट्रीशीटर
Leave a Reply