रेलवे कर्मचारियों के प्रमोशन पर बड़ा फैसला, SC-ST कर्मचारियों को पदोन्नति के नियम बदले, अब फेल होने पर भी मिलेगा मौका
SC व ST कर्मचारियों के लिए खुशखबरी।HighLights
- रेलवे बोर्ड ने खत्म किया सालों पुराना भ्रम
- SC व ST कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
- आरक्षित पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। रेलवे में कार्यरत अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। रेलवे बोर्ड ने गैर-सुरक्षा (नान-सेफ्टी) श्रेणी के पदों पर प्रमोशन के योग्यता मानकों को लेकर लंबे समय से चले आ रहे भ्रम को समाप्त कर दिया है।
बेहतर प्रदर्शन करने वालों का होगा प्रमोशन
जोनेपाल महाप्रबंधकों और उत्पादन इकाइयों को जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि आरक्षित वर्ग की सीटें खाली रह जाती हैं, तो परीक्षा में अनुत्तीर्ण कर्मचारियों में से सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें- रायपुर में तैयार होगी बदमाशों की ‘कुंडली’, रक्सेल, मोनू और ईरानी गैंग समेत 19 गिरोह चिह्नित; हर हरकत पर रहेगी नजर
चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और पद भरने की तैयारी
रेलवे बोर्ड के संज्ञान में आया था कि विभिन्न मंडलों में नियमों को लेकर संशय के कारण आरक्षित सीटें सालों से खाली पड़ी थीं। पूर्व परिपत्रों की समीक्षा के बाद यह विस्तृत रूपरेखा तय की गई है, जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और देशभर के जोनल कार्यालयों में वर्षों से खाली पड़े पदों को समयबद्ध तरीके से भरा जा सकेगा।
Leave a Reply