📅 Saturday, 5 September 2026 | विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार
ब्रेकिंग न्यूज़

KBC: अक्षय नहीं दे पाए पृथ्वीराज चौहान से जुड़े सवाल का जवाब, ट्रोल्स बोले- 'जो रोल निभा चुके उसके बारे में भी नहीं पता'

शेयर करें: 💬 WhatsApp f 𝕏 ✈️
KBC: अक्षय नहीं दे पाए पृथ्वीराज चौहान से जुड़े सवाल का जवाब, ट्रोल्स बोले- 'जो रोल निभा चुके उसके बारे में भी नहीं पता'

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने फेमस क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बी के इस शो से अब तक कई कंटेस्टेंट मालामाल होकर गए हैं। शो का हर एपिसोड बेहद शानदार होता है। ऐसे में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान पहुंचे। शो पर दोनों कलाकार अपनी अपकमिंग मूवी ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान शो पर काफी मस्ती मजाक भी देखने को मिला। ऐसे में बिग बी ने अक्षय से एक ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब वो दे नहीं पाए। हैरानी की बात ये है कि खुद अक्षय कुमार उस किरदार को पर्दे पर निभा चुके हैं, जिससे जुड़ा सवाल उनसे पूछा गया था। आइए जानते हैं उस सवाल के बारे में?

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *