छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल… 39 मुख्य आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ में 39 मुख्य आरक्षकों और आरक्षकों का तबादलाHighLights
- छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में 39 कर्मचारियों के हुए तबादले
- स्थानांतरित सूची में 31 मुख्य आरक्षक और 8 आरक्षक शामिल
- कर्मियों को नवीन पदस्थापना हेतु तत्काल प्रभाव से किया भारमुक्त
, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने और सुचारू संचालन के लिए विभागीय कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। आबकारी विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेश के तहत कुल 39 कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित कर्मचारियों में 31 आबकारी मुख्य आरक्षक (Head Constables) और 8 आबकारी आरक्षक (Constables) शामिल हैं। इनमें से कुछ तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण ‘स्वयं के व्यय’ पर किया गया है।
तत्काल प्रभाव से एकपक्षीय भारमुक्त, वेतन पर कड़े निर्देश
मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर से अवर सचिव के. एल. कश्यप द्वारा 16 सितंबर 2026 को जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित सभी कर्मचारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना हेतु एकपक्षीय (Unilateral) भारमुक्त किया जाता है।
इसके साथ ही सख्त निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित कर्मचारियों का आगामी वेतन उनकी वर्तमान पदस्थापना वाले कार्यालय से आहरित नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित कर्मचारियों को अपनी नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- छतरपुर में भैंस का दूध निकालने खेत गया किसान, कमरे में लहूलुहान मिला शव; एक हफ्ते पहले हुआ था लापता
Leave a Reply