छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिली 500 करोड़ की पीएम सम्मान राशि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया आभार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। – अर्काइवHighLights
- प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान की किश्त
- छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को लाभ मिला
- खातों में अंतरित किए गए पांच सौ करोड़
राज्य ब्यूरो, . रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश भर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त सीधे अंतरित की है। छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य के 24 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है।
इस वित्तीय सहायता के मिलने से राज्य के ग्रामीण अंचलों के किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरणों की खरीदी करने में काफी सहूलियत मिलेगी, जिससे वे अपनी आगामी फसलों की बेहतर ढंग से देखरेख कर सकेंगे और कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी किसानों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी की है। छत्तीसगढ़ में 24 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में करीब 500 करोड़ रुपए की राशि सफलतापूर्वक अंतरित की गई है।
Leave a Reply