📅 Friday, 30 October 2026 | विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में ED और EOW की एक साथ दबिश, कई जिलों में छापेमारी; शराब घोटाले की जांच तेज

शेयर करें: 💬 WhatsApp f 𝕏 ✈️
छत्तीसगढ़ में ED और EOW की एक साथ दबिश, कई जिलों में छापेमारी; शराब घोटाले की जांच तेज

image

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. दोनों एजेंसियों की टीमों ने शुक्रवार सुबह रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत प्रदेश के कई जिलों में एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी. टीमों ने संबंधित कारोबारियों और अन्य लोगों के ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की है.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर में ईडी की टीम ने तीन से चार स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले और कोयला मामले से जुड़ी बताई जा रही है. जांच एजेंसियां वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं.

वीआईपी स्टेट में कारोबारी सुदर्शन शर्मा के घर दबिश

रायपुर के वीआईपी स्टेट स्थित कारोबारी सुदर्शन शर्मा के आवास पर एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा. शर्मा रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं. बताया जा रहा है कि टीम शराब घोटाले से संबंधित जांच के सिलसिले में उनके घर पहुंची है. वहीं, अवंती विहार क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर विनोद धानेचा के ठिकाने पर भी जांच जारी है.

राजनांदगांव में सुबह 7 बजे पहुंची टीम

राजनांदगांव में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सुबह करीब 7 बजे दो स्थानों पर कार्रवाई शुरू की. लगभग 10 अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की टीम दो वाहनों से पहुंची. पहला ठिकाना सनसिटी निवासी कारोबारी वैभव गोलछा का बताया गया है, जबकि दूसरा लालबाग क्षेत्र में कारोबारी जय बग्गा का आवास है.

शराब घोटाले और कवासी लखमा से जुड़े संबंधों की पड़ताल

जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले और कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है. वैभव गोलछा और जय बग्गा के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से करीबी और व्यावसायिक संबंध होने की बात सामने आई है. एजेंसियां इन संबंधों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं.

फिलहाल रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत विभिन्न जिलों में कार्रवाई जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही एजेंसियों की ओर से बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *