छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों के तबादला, पवन देव को नगर सेना और जीपी सिंह को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल।
HighLights
- बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल
- 31 IPS अफसरों के हुए तबादले
- पवन देव को बनाया नगर सेना DG
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 31 सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल में पुलिस मुख्यालय से लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
तबादला सूची के तहत राज्य के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों का प्रभार सौंपा गया है:
- पवन देव: सीनियर आईपीएस अधिकारी पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- जीपी सिंह: आईपीएस जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण एवं महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी का प्रभार दिया गया है।
- एसआरपी कल्लूरी: वरिष्ठ अधिकारी एसआरपी कल्लूरी को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की कमान सौंपी गई
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर पर फेरबदल
प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने के लिए एडीजी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है:
- प्रदीप गुप्ता: आईपीएस प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) की जिम्मेदारी दी गई है।
- विवेकानंद: आईपीएस विवेकानंद को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (वित्त, योजना एवं प्रबंध) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सरकार की ओर से जारी इस सूची के बाद सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर और दूसरों के लेटर पैड से अफसरों पर बनाया दबाव, भाजपा नेता की सीएम तक पहुंची शिकायत