CSK ने धोनी के IPL संन्यास पर किया ड्रोन शो, चेपॉक के आसमान में ‘For Our Thala’; देखें खूबसूरत नजारा
धोनी के सम्मान में जगमगाया चेपॉक,HighLights
- धोनी के सम्मान में जगमगाया चेपॉक
- CSK ने धोनी को दी ड्रोन शॉ विदाई
- चेपॉक के आसमान में ‘For Our Thala’
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद मंगलवार को आईपीएल को भी अलविदा कह दिया। धोनी के संन्यास के बाद करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। इसके बाद सीएसके ने महान कप्तान के संन्यास के बाद चेपॉक में ड्रोन शो किया।
धोनी के सम्मान में चेपॉक का आसमान जगमगा गया। धोनी साल 2008 में आईपीएल की शुरूआत से ही सीएसके का हिस्सा रहे हैं। 17 सीजन तक वो टीम में बतौर कप्तान और प्लेयर की तरह खेले। उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच खिताब जिताए।
हालांकि, माही की सफर एक खिलाड़ी के तौर पर समाप्त हुआ है। अब वह सीएसके के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। सीएसके की तरफ से ड्रोन शो में पहले माही की तस्वीर दिखी, जिस पर लिखा था- ‘फॉर आवर थाला’। इसके बाद शेर का चेहरा बना हुआ दिखा। फिर धोनी का फेस दिखा।
10 बार CSK को फाइनल में पहुंचाया
बतौर कप्तान धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 10 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया है, जिसमें से उन्होंने 5 बार खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) अपने नाम किया। लीग के 17-18 साल के इतिहास में किसी एक कप्तान का अपनी टीम को 10 बार फाइनल की दहलीज पर ले जाना एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़ें- IPL 2027: टूट जाएगी आईपीएल की सबसे खतरनाक जोड़ी, अभिषेक शर्मा का साथी ट्रेविस हेड नहीं खेलेंगे अगला सीजन
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच
माही ने 226 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है जिसमें से उन्होंने अपनी टीम को 133 मैचों में जीत दिलाई है। इस सूची में उनके आस-पास भी कोई दूसरा कप्तान नहीं है। वह इतने बतौर कप्तान मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी है।
यह भी पढ़ें- MS Dhoni Retirement: माही ने आईपीएल करियर में बनाए अद्भुत रिकॉर्ड, अमर है कैप्टून कूल के कीर्तिमान
Leave a Reply