Ind vs SL: कोलंबो टेस्ट में सिर भिड़ा बैठे जायसवाल और फर्नांडो, ICC ने ठोक दिया जर्माना, अब दिग्गजों ने फटकारा

कोलंबो टेस्ट में सिर भिड़ा बैठे जायसवाल और फर्नांडो
HighLights
- कोलंबो टेस्ट में भिड़े जायसवाल और फर्नांडो
- आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों पर ठोका जुर्माना
- दिग्गज खिलाड़ियों ने लगाई जमकर फटकार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच बहस देखने को मिली है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज फर्नांडो ने जायसवाल को आउट करने के बाद कुछ कहा, जिसके जवाब में जायसवाल मुड़े और गेंदबाज से भिड़ गए। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस देख हर कोई हैरान था।
मैदान पर बहस के दौरान दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से सिर भिड़ा बैठे, जिसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें अलग किया। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने इसकी आलोचना की और कहा कि बहस के दौरान शारीरिक संपर्क होना मंजूर नहीं है।
शारीरिक संपर्क की कोई जगह नहीं- पुजारा
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उन्होंने आगे कहा कि, एक खिलाड़ी के तौर पर आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए। कभी-कभी गुस्सा आ ही जाता है। मैं समझ सकता हूं कि खिलाड़ी को अपनी सीमाओं में रहना चाहिए। बहस के दौरान शारीरिक संपर्क की कोई जगह नहीं है।
जब दोनों खिलाड़ियों के बीच बात इस हद तक बढ़ गई कि वह एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए और शारीरिक संपर्क हुआ, तो यह मैदान पर स्वीकार्य नहीं है।
यह भी पढ़ें- ‘टेस्ट क्रिकेट को रोमांचकारी बना देंगे वैभव सूर्यवंशी’, 15 साल के बल्लेबाज के लिए राहुल द्रविड़ ने कर दी भविष्यवाणी
पूर्व विकेटकीपर ने लताड़ा
भारत के पूर्व विकेटकीपर और कमेंटेटर सबा करीम ने भी कहा कि जायसवाल और फर्नांडो को जमकर लताड़ा और कहा कि वह खेल के अच्छे एम्बेसडर नहीं रहे। किसी को उन दोनों को याद दिलाना चाहिए कि यह कोई कॉन्टैक्ट स्पोर्ट नहीं है। यह क्रिकेट है। आपको एक-दूसरे को सिर नहीं मारना चाहिए, मुझे यह हरकत बहुत बचकानी लगती है।
आईसीसी ने ठोका जुर्माना
उल्लेखनीय है कि, इस घटना के बाद जायसवाल और फर्नांडो पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें एक-एक ICC डिमेरिट पॉइंट दिया गया। जायसवाल ने पहली पारी में 53 गेंदों पर 45 रन बनाए थे। फर्नांडो ने उन्हें बोल्ड किया था, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई थी।
यह भी पढ़ें- इंदौर के सारांश जैन का 33 की उम्र में टेस्ट डेब्यू, कुलदीप की जगह मिला मौका