
जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र में 5 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का निर्माण तेजी से हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही इस परियोजना से लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इससे जल संरक्षण और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को फसलों की सिंचाई में सुविधा होगी। विभाग निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने में जुटा है।
Leave a Reply