महासमुंद में NH-353 पर एंबुलेंस ट्रक में घुसी, दो महिलाओं की मौत; 3 गंभीर घायल
महासमुंद में एंबुलेंस हादसा, ट्रक से टकराई, दो महिलाओं की मौतHighLights
- हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत
- ओडिशा मरीज ले जा रही थी एंबुलेंस
- एंबुलेंस चालक मौके से फरार बताया गया
, महासमुंद। शनिवार सुबह बागबाहरा के समीप नेशनल हाईवे 353 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मरीज को लेकर ओडिशा की ओर जा रही एक एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एंबुलेंस महासमुंद अस्पताल से मरीज को लेकर ओडिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बागबाहरा के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
दुर्घटना में दो महिलाओं की जान चली गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी, चालक फरार
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटना के कारणों और मृतकों एवं घायलों की पहचान सहित अन्य जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।
Leave a Reply