राज्योत्सव में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे अमित शाह, 67 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
अमित शाह महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। (फाइल फोटो)HighLights
- रायपुर में आर्टेमिस शांति अस्पताल का शुभारंभ।
- अमित शाह दोपहर तीन बजे करेंगे उद्घाटन।
- 300 बिस्तरों वाले अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं।
, रायपुर। राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत पंडरी रोड पर 300 बिस्तरों वाला आर्टेमिस शांति अस्पताल मंगलवार से शुरू होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दोपहर तीन बजे अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ शहर के चिकित्सक और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
अस्पताल में हृदय रोग, न्यूरोसाइंस, कैंसर, हड्डी रोग और क्रिटिकल केयर समेत विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू किए जाएंगे। यहां आधुनिक आपरेशन थिएटर, जांच सुविधाओं के साथ 24 घंटे इमरजेंसी सेवा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अनुभवी डाक्टरों और नर्सिंग टीम की तैनाती की गई है।
गुरुग्राम स्थित आर्टेमिस हास्पिटल्स का यह अस्पताल छत्तीसगढ़ में समूह की नई इकाई है। इसके शुरू होने से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों में जाने वाले मरीजों को रायपुर में ही उपचार का विकल्प मिलेगा।
महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त आज शाह करेंगे जारी
- आगामी दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले योजना की नवंबर माह की 33वीं किस्त का अंतरण कल यानी तीन नवंबर 2026 को राज्योत्सव समारोह के दौरान किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।
- ई-केवाईसी पूर्ण करा चुकीं प्रदेशभर की 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राही लाभान्वित होंगी। नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को उनकी 13वीं किस्त की राशि प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें- महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ की गिरफ्तारी से कांग्रेस में खलबली, भाजपा बोली- बघेल जवाब देने तैयार रहें
Leave a Reply