IND vs NZ: गिल और राहुल का दबदबा, पंत और पडिक्कल की शानदार फिफ्टी; भारत ने बनाई 118 रनों की बढ़त
तीसरे दिन भारत की 118 रनों की बढ़त,HighLights
- पहली पारी में भारत की दमदार बल्लेबाजी
- तीसरे दिन भारत की 118 रनों की बढ़त
- ऋषभ पंत और अंशुल कंबोज नाबाद लौटे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के दमदार शतक के बाद कप्तान गिल, देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत ने शानदार फिफ्टी लगाई है। भारत ने पहली पारी में 118 रनों की बढ़त बना ली है।
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने न्यूजीलैंड के 368 रनों के जवाब में चार विकेट खोकर 486 रन बना लिए हैं। वेलिंगटन के रिजर्व बेसिन में खेले जा रहे मैच में पंत 55 रन बनाकर नाबाद हैं।
उनके साथ नाइट वॉचमैन के रूप में आए अंशुल कंबोज का अभी तक खाता नहीं खुला है। तीन दिनों के खेल के समाप्त होने के बाद मैच रोमांचक मोड पर पहुंच गया है।
राहुल ने लगाया शतक, पडिक्कल चूके
भारत ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 159 रनों के साथ की थी। राहुल ने 52 और पडिक्कल ने 16 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कोई भी मौका नहीं दिया और आराम से बल्लेबाजी की। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई।
देवदत्त पडिक्कल 89 रन बनाकर आउट हो गए और शतक पूरा नहीं कर सके। उन्हें काइल जेमिसन ने बोल्ड कर दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 175 गेंदों का सामना कर 10 चौकों की मदद से 80 रन बनाए। उनका विकेट 295 के कुल स्कोर पर गिरा।
राहुल ने बनाए 136 रन
पडिक्कल के बाद राहुल को गिल का साथ मिला और दोनों ने कीवी गेंदबाजों को परेशान कर दिया। इन दोनों के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। राहुल बेहद सहज होकर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी नाथन स्मिथ की एक इनस्विंग पर वह परेशान हुए और गेंद उनके दस्तानों से लगकर विकेट पर जा लगी। उन्होंने 290 गेंदों का सामना कर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 136 रन बनाए।
पंत ने लगाए शानदार शॉट्स
इसके बाद आए पंत ने अपने अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और उन्होंने बड़े शॉट्स लगाए। दूसरे छोर से गिल अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे। 98 के स्कोर पर जैसे ही वह पहुंचे जैकब डफी की इनस्विंग को संभाल नहीं पाए और बोल्ड हो गए। गिल पहली बार न्यूजीलैंड में शतक लगाने से चूक गए।
Leave a Reply