PAK vs SL: पाकिस्तान को दो साल बाद नसीब हुई टेस्ट में पहली जीत, 8 विकेट से जीता रावलपिंडी टेस्ट
पाक की दो साल बाद टेस्ट मैच में जीत,HighLights
- पाक की दो साल बाद टेस्ट मैच में जीत
- रावलपिंडी टेस्ट को 8 विकेट से जीता
- बाबर आजम की कप्तानी में सूखा खत्म
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान को आखिरकार दो साल बाद टेस्ट में पहली जीत मिल गई। श्रीलंका के साथ रावलपिंडी में खेले गए मैच में चौथे दिन 8 विकेट से हरा दिया। बाबर आजम की कप्तानी में पाक टीम ने सीरीज पर भी 1-0 से कब्जा जमाया है।
बता दें कि, यह पाकिस्तान की अक्टूबर 2024 के बाद पहली टेस्ट जीत है। बीते दो साल से इस टीम के लिए टेस्ट मैच जीतना बहुत बड़ी बात हो गई थी और आखिरकार अपने घर में उसने जीत के सूखे को खत्म कर दिया। श्रीलंका ने चौथी पारी में पाकिस्तान को जीतने के लिए 90 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को पाक ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
आसानी से जीता मैच
मैच के चौथे दिन श्रीलंका ने नौ विकेट के नुकसान पर 309 रनों के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाया। गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने आशिता फर्नांडो को आउट कर श्रीलंका की पारी का अंत कर दिया। श्रीलंका ने 316 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 90 रन बनाने थे और इसके लिए उसके पास दो दिन बचे थे।
यह भी पढ़ें- विश्व कप 2027 में रोहित-कोहली की जगह पक्की, अजीत अगरकर के बाद टीम प्रबंधन का विश्वास कायम
98 रनों पर ढेर हो गई थी श्रीलंका
गौरतलब है कि, श्रीलंका ने इस मैच में पहली पारी खेली थी और महज 98 रनों पर ही ढेर हो गई थी। मोहम्मद अब्बास ने तीन विकेट लेकर इसमें अहम रोल निभाया था। उनके अलावा राजाउल्लाह और आमेर जमाल ने भी तीन-तीन विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम ने जवाब में 325 रन बनाए।
पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 227 रनों की लीड मिली थी। इसके बाद श्रीलंका की दूसरी पारी 316 रनों पर मिमट गई। पाकिस्तान को चौथी पारी में जीतने के लिए 90 रनों का लक्ष्य मिला था।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: निकल्स-फिलिप्स के शतक के बाद भारत का पलटवार, यशस्वी-केएल राहुल का जवाबी हमला
Leave a Reply