छत्तीसगढ़ के 17 ग्राम पंचायतों की बदलेगी तस्वीर, ₹203.97 लाख से होगा विकास, संवरेगा ग्रामीणों का भविष्य
17 ग्राम पंचायतों में बनेंगे नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन। HighLights
- अभनपुर विधानसभा को ₹2.03 करोड़ की सौगात
- 17 ग्राम पंचायतों में बनेंगे नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन
- विधायक के प्रयासों से स्वीकृत हुए ₹203.97 लाख
, अभनपुर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक श्री इंद्र कुमार साहू जी के सतत प्रयासों और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के संकल्प के परिणामस्वरूप ग्रामीण अंचलों के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महिला एवं शिशु कल्याण तथा ग्रामीण अधोसंरचना (Infrastructure) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कुल 203.97 लाख (दो करोड़ तीन लाख सत्तानवे हजार रुपये) की अभूतपूर्व प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
यह पूरी राशि विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण
योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से क्षेत्र के कुल 17 महत्वपूर्ण ग्राम पंचायतों का चयन कर वहां सर्वसुविधायुक्त नए भवनों का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक चिन्हित स्थान पर निर्माण कार्य की कुल अनुमानित लागत लगभग 12.00 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इन नए सरकारी भवनों के निर्माण से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की गुणवत्ता में भी व्यापक सुधार आएगा।
ग्राम पंचायतवार स्वीकृत कार्य एवं कुल लागत विवरण
विधायक कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिन 17 ग्राम पंचायतों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, उनका विवरण और स्वीकृत लागत सूची इस प्रकार है:-
- खट्टी: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- खोरपा: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- घोंट: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- चेरिया: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- ठेलकाबांधा: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- डंगनिया: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- तेंदुवा: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 11.99 लाख रुपये)
- नवागांव ल: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- परसुलीडीह: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- भरेंगा: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- भाठापारा बें.: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- मोहंदी: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- संकरी: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- कठिया: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- तोरला: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 12.00 लाख रुपये)
- घुसेरा: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 11.99 लाख रुपये)
- परसदा वि.मं.: आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण (लागत: 11.99 लाख रुपये)
क्षेत्र वासियों में हर्ष
इस महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री इंद्र कुमार साहू जी ने समस्त क्षेत्रवासियों और विशेषकर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना है। इन नवीन भवनों के सुव्यवस्थित निर्माण से क्षेत्र के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और उनकी शुरुआती बुनियादी शिक्षा की व्यवस्था को एक नई दिशा और सुदृढ़ आधार मिलेगा। विकास का यह सिलसिला क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- दीपावली पर चार करोड़ दीयों से रोशन होंगे दुर्ग-भिलाई, जेवरा सिरसा के 175 परिवार बना रहे दीये
इस बड़ी सौगात के मिलने से अभनपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता, स्थानीय सरपंचों और कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री इंद्र कुमार साहू जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया है।
Leave a Reply