दुर्ग में स्मार्ट PDS से राशनकार्ड नंबर बदला, सर्वर ठप.. अनाज लेने के लिए बताना पड़ रहा आधार
Demo Pic AiHighLights
- दुर्ग में स्मार्ट पीडीएस लागू होने से बदले राशनकार्ड नंबर।
- राशन दुकानों में खाद्यान्न हेतु मांगा जा रहा आधार नंबर।
- सेंट्रल सर्वर डाउन रहने से वितरण व्यवस्था हुई प्रभावित।
, दुर्ग : सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न लेने के लिए राशन कार्डधारियों ने इन दिनों आधार नंबर बताना पड़ रहा है। इस कारण कार्डधारियों को खाद्यान्न लेने में थोड़ी परेशानी हो रही है। दरअसल स्मार्ट पीडीएस के तहत सभी राशनकार्ड धारियों के राशनकार्ड का नंबर बदल गया है। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट पीडीएस के तहत राज्य का डेटा सेंट्रल के सर्वर मेँ शिफ्ट किया गया है।
जिले में एपीएल और बीपीएल हितग्राहियों को मिलाकर राशन कार्डधारियों की संख्या करीब चार लाख से अधिक है। डेटा शिफ्ट होने के बाद भी खाद्यान्न वितरण के लिए पाश मशीन का सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा था। सर्वर डाउन होने की वजह से कार्डधारियों को नवंबर माह के खाद्यान्न का वितरण के लिए इंतजार भी करना पड़ा।
शुक्रवार दोपहर बाद सर्वर शुरू होते ही उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न वितरण का काम शुरू किया गया। सर्वर चालू होने के बाद खाद्यान्न वितरण को लेकर आने वाले परेशानियों के संबंध में राशन दुकान संचालकों को पता चला। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया। राशनकार्ड का नंबर बदलने की वजह से खाद्यान्न लेने पहुंचे हितग्राहियों से उनके आधार कार्ड का नंबर मांगा गया।
अधिकांश हितग्राहियों के पास मौके पर आधार कार्ड नहीं थे। उन्हें आधार कार्ड लाने घर जाना पड़ा। खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि सेंट्रल के साफ्ट वेयर में डेटा शिफ्ट होने के कारण इस तरह की परेशानी आ रही है। कुछ दिनों में यह समस्या दूर कर ली जाएगी।
यह भी पढ़ें- दीपावली पर रायपुर में नहीं बिकेगा नॉनवेज, होटल-रेस्टोरेंट में भी प्रतिबंध, बेचते मिले तो होगी जब्ती
Leave a Reply