IND vs NZ: वेलिंगटन वनडे में बारिश बनी वरदान, भारत 4 रन से जीता; सीरीज में 2-0 से आगे
डीएलएस मेथड से जीता भारतHighLights
- दूसरे वनडे में भारत की जीत
- डीएलएस मेथड से जीता भारत
- वरदान साबित हुई बारिश
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में बारिश वरदान बनकर आई। 135 रनों के मिले टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया मुश्किल में फंस गई थी। भारत ने 26 ओवर में 113 रनों के योग पर 7 विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद मैदान में एक बार फिर से बारिश ने दस्तक दी। डीएलएस मेथड से भारत चार रनों से जीत गया। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और भारतीय टीम की जीत की घोषणा कर दी गई। वनडे सीरीज में भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली।
कीवी टीम को मिला पहले बल्लेबाजी का न्यौता
बता दें कि, भारत ने पहले टॉस जीतकर कीवी टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। बारिश की वजह से मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया। इससे पहले कीवी टीम 41 ओवर में 134 रनों पर ढेर हो गई।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंगटन का मैदान बनेगा गवाह, दूसरे वनडे में रोहित शर्मा बनाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड
रोमांचक समय पर बारिश की दस्तक
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने मैच में रोमांच ला दिया। भारत को एक वक्त पर 22 रनों की जरूरत थी और न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए तीन विकेट चाहिए था। हालांकि, विकेट पर केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे।
इस मोड से मैच को कोई भी जीत सकता था। इसी दौरान बारिश ने फिर से दस्तक दी। बारिश की वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और डीएलएस मेथड की वजह से भारत 4 रन से मैच जीत गया। वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने बताई अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ट पारी, 50 से कम रनों की इनिंग को बताकर सभी को चौंकाया
Leave a Reply