महादेव सट्टा एप केस: 2 दिसंबर तक के लिए जेल भेजा गया सौरभ चंद्राकर, ED ने नहीं मांगी दोबारा रिमांड
CBI की कोर्ट में भी होगी पेशी,HighLights
- 2 दिसंबर तक न्यायिक अभिक्षा में जेल भेजा गया सौरभ चंद्राकर
- सुनवाई के दौरान ईडी ने नहीं मांगा दोबारा रिमांड
- अब सीबीआई की विशेष कोर्ट में भी होगी पेशी
, रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान ईडी ने सौरभ चंद्राकर की दोबारा कस्टोडियल रिमांड की मांग नहीं की, जिसके बाद विशेष कोर्ट ने उसे 2 दिसंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजने का आदेश दिया।
अब सीबीआई की विशेष कोर्ट में भी होगी पेशी
ईडी की विशेष अदालत में पेशी और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने की प्रक्रिया के बाद अब सौरभ चंद्राकर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में भी पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत अब सीबीआई कोर्ट की कार्यवाही पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
Leave a Reply