PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे
PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल। ()HighLights
- पीएम आवास योजना के आंकड़ों पर दोनों नेताओं में बहस हुई।
- बहस के बाद भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेस क्लब बाहर भिड़े।
- हंगामे में पुलिसकर्मियों के साथ भी कार्यकर्ताओं की झड़प हुई
राज्य ब्यूरो, , रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच हुई खुली बहस के बाद सियासी पारा चढ़ गया। डिबेट के दौरान दोनों नेताओं ने अपने-अपने कार्यकाल के आंकड़े रखकर एक-दूसरे पर तीखे हमले किए, जिसका असर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सड़क पर भी देखने को मिला।
पुलिस के साथ भी हुई तीखी झड़प
- प्रेस क्लब के बाहर बहस का असर तब देखने को मिला, जब भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की और झड़प शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प हुई।
अगली बार किसी समझदार को भेजना : भूपेश
प्रेस क्लब की इस तीखी बहस का असर वर्चुअल दुनिया में भी तुरंत दिखाई दिया। बहस खत्म होने के बाद दोनों दलों के बीच इंटरनेट मीडिया पर जबरदस्त पोस्टर और बयानों का वार-पलटवार शुरू हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्लेटफार्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, अगली बार किसी समझदार को भेजना, छोटा रिचार्ज सिर्फ रील के लिए ही ठीक है।
अगली बार राहुल गांधी को भेजना : भाजपा
इसके जवाब में भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कई पोस्टर जारी किए। भाजपा ने अपने पोस्टर में लिखा, हवाबाजी का हुआ बंटाधार, भ्रम का गुब्बारा फूटा सही आंकड़ों के साथ। एक अन्य पोस्टर में बघेल पर निशाना साधते हुए लिखा गया, तुम्हारी इनकमिंग भी जनता ने बंद कर दी है मिस्टर एटीएम, अगली बार राहुल गांधी को भेजना।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के युवाओं की बदलेगी किस्मत… नवा रायपुर में ₹200 करोड़ की लागत से बनेगा NSTI, मिलेगी स्किल ट्रेनिंग
Leave a Reply