रियलिटी शो प्लेग्राउंड 5 (Playground 5) की शुरुआत में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश की बॉन्डिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एल्विश यादव, करण कुंद्रा को अपना भाई मानते हैं और इसी वजह से वह तेजस्वी प्रकाश को शो में सबके सामने भाभी भी कहते नजर आए थे। हालांकि, अब दोनों के रिश्ते में खटास आती दिख रही है। बीते दिनों शो में एल्विश और तेजस्वी के बीच बहस देखने को मिली थी। अब मामला और बढ़ता नजर आ रहा है। तेजस्वी ने एल्विश पर कथित तौर पर गंदा कंटेंट बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, एल्विश ने भी तेजस्वी पर उनकी लड़ाई का वीडियो लीक करने का आरोप लगाया है।
तेजस्वी पर भड़के एल्विश यादव
एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेशनल टेलीविजन पर उनके बारे में लड़का-लड़की वाला एंगल बनाने की कोशिश करता है, तो वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे।
एल्विश ने यह भी कहा कि हर बात में जेंडर का एंगल लाना सही नहीं है। उनके मुताबिक, उन्होंने उसी भाषा में जवाब दिया, जैसी उस स्थिति में जरूरत थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठे इंटरव्यू दिए गए और उनके फैंस के बारे में बदतमीजी से बात की गई। एल्विश ने आगे कहा कि सिर्फ खुद को कूल दिखाने या सामने वाले को गलत साबित करने के लिए शो के सेट से वीडियो लीक करना भी सही नहीं है।
PR पर पैसा बर्बाद न करें
इसके बाद एल्विश यादव ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं आपको निवेश के बेहतर प्लान बताऊंगा ताकि आपका पैसा सही जगह लगे। इसे PR पर बर्बाद न करें।” उनके इस पोस्ट को भी तेजस्वी प्रकाश से जुड़े विवाद के बीच देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों के बीच विवाद की असल वजह और पूरे मामले को लेकर सामने आए दावों पर दोनों पक्षों की बात अलग-अलग है।

एल्विश ने वुमन कार्ड का भी किया जिक्र
एल्विश यादव ने देर रात एक और पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अब यह सीख लिया है कि किस व्यक्ति को कितनी अहमियत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर अपने और अपने फैंस के हक में आवाज उठाना गलत माना जाता है, तो उन्हें गलत कहलाने की परवाह नहीं है।
एल्विश ने आगे वुमन कार्ड और फेमिनिज्म का जिक्र करते हुए कहा कि हर मुद्दे में इन दोनों को बीच में लाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई वास्तव में फेमिनिज्म में विश्वास करता है तो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहिए और इसकी शुरुआत खुद को सशक्त बनाने से करनी चाहिए।
तेजस्वी और एल्विश का वीडियो हुआ वायरल
इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में गाड़ी चलाने को लेकर बातचीत होती है। इसी दौरान एल्विश लड़कियों के गाड़ी चलाने की बात कहते हैं। तेजस्वी बीच में अपनी बात रखने की कोशिश करती हैं, लेकिन दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है। वीडियो में एल्विश द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भी सुना जा सकता है।
इसके बाद तेजस्वी भी नाराज हो जाती हैं और एल्विश से कहती हैं कि वह उनसे इस तरह बात नहीं कर सकते। वीडियो सामने आने के बाद दोनों के फैंस के बीच भी सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।
Using this type of abusive tone with his colleague whom he calls bhabi, what can he do to others is quiet predictable. Bollywood producers after watching this clip should think twice before offering him a role if they want to save their sets n project from toxicity @instantbolly pic.twitter.com/OHn8lvzrK9
— (ashita) kundriii (@sunnykisundrii) September 3, 2026
Leave a Reply