सिगड़ी जला रही महिला झुलसे, अस्पताल दाखिल – भारत संपर्क

0

सिगड़ी जला रही महिला झुलसे, अस्पताल दाखिल

कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी चौक निवासी एक महिला सिगड़ी की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिगड़ी जलाने के दौरान आग की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रुप से झुलस गई है। महिला का नाम पूर्णिमा दास है जो सीतामणी की निवासी है। पूर्णिमा अपनी बेटी और मां के लिए खाना बनाने के लिए सिगड़ी जला रही थी। इस दौरान आग का उसके कपड़ों से संपर्क हो गया, जैसे-तैसे आग को बुझाया गया। इसके बावजूद महिला झुलस गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल रवाना किया गया। महिला की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mp drunken inspector dancing with female dancer in police uniform and pisto… – भारत संपर्क| मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बन… – भारत संपर्क| Raigarh: 30 को अग्रोहा भवन में होगा दो दिवसीय नसों की समस्या का…- भारत संपर्क| कल रॉकेट हो सकता है इस बड़ी सरकारी कंपनी का शेयर, मिला है…- भारत संपर्क| गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी |… – भारत संपर्क